फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: बठिंडा में किक्रेट मैच के दौरान बड़ी वारदात, कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या

Wed, 19 Feb 2020 01:14 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा ( पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बठिंडा के गांव थमनगढ़ में चल रहे क्रिकेट मैच के दौरान कांग्रेसी नेता की उसके चचेरे भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी। कांग्रेसी नेता तरुणपाल सिंह (35) ने भी अपने बचाव में आरोपी गुरजीत सिंह पर एक गोली चलाई थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार बठिंड के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। थाना मौड़ पुलिस ने कांग्रेसी नेता के भाई मनजिंदर सिंह के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


थाना मौड़ पुलिस को दर्ज करवाए बयान में मनजिंदर सिंह ने बताया कि सोमवार को उनका भाई तरुणपाल सिंह क्रिकेट मैच करवा रहा था। इसी दौरान गुरजीत सिंह अपने साथियों समेत होंडा सिटी गाड़ी पर आया और उसके भाई के सीने पर सीधे गोली दाग दी। गोली लगने से उनका भाई गंभीर घायल हो गया। उनको जान से मारने की नीयत से आरोपी ने दूसरा फायर उनके भाई की तरफ किया लेकिन उसे नहीं लगा। 

घटना के बाद खेल मैदान में अफरातफरी मच गई। आरोपी हवाई फायर करते हुए मौके से फरार हो गए। मैदान में खून से लथपथ कांग्रेसी नेता को उपचार के लिए जब सिविल अस्पताल बठिंडा ले जाया गया तो उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई मनजिंदर सिंह के अनुसार जमीन के विवाद को लेकर उनके भाई तरुणपाल सिंह की आरोपी चचेरे भाई गुरजीत सिंह के साथ रंजिश चल रही थी। 
विज्ञापन


थाना मौड़ के सब इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी गुरजीत सिंह पर हत्या का केस दर्जकर लिया है। आरोपी को भी एक गोली लगी जिस कारण आरोपी गंभीर घायल है और उसे प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। आरोपी के ठीक होते ही उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना के समय दोनों तरफ से कुल तीन फायर हुए। पुलिस मृतक और आरोपी के हथियार को बरामद करने का प्रयास कर रही है। 

2017 में कांग्रेस में शामिल तरुणपाल सिंह तृणमूल कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर 2017 का विधान सभा चुनाव लड़ रहे थे। जब 31 जनवरी 2017 को कांग्रेस उम्मीदवार हरमंदिर सिंह जस्सी जनसभा को संबोधन कर रहे थे तो उसी समय तरुणपाल सिंह ने तृणमूल कांग्रेस को अलविदा कहकर कांग्रेस का हाथ थामा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें