पंजाब के पूर्व डीजीपी को जमीन दिलाने के नाम पर 50 लाख की ठगी मामले में फरार चल रहे कांग्रेस के पूर्व यूथ प्रधान विजय पाल सिंह डिम्मी को पुलिस ने शुक्रवार रात सेक्टर 40 से दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने डिम्मी का मेडिकल सेक्टर 16 जनरल अस्पताल में करवाया तो उन्होंने सीने में दर्द होने के बारे में डाक्टर को बताया था।
डाक्टरों ने उसे आईसीयू में दाखिल कर लिया था। पकड़ा गया कांग्रेसी नेता व पूर्व यूथ प्रधान सेक्टर 40 के मकान नं 1494 में रहता है। डिम्मी ने नगदी लेने के बाद डीजीपी का न तो जमीन दिलाई और न ही नगदी वापिस की थी। डीजीपी एस एस विर्क ने मामले की शिकायत आर्थिक अपराध शाखा पुलिस को दी थी।
जांच के बाद आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने चार जनवरी 2014 को धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत सेक्टर 3 पुलिस स्टेशन में कांग्रेस के पूर्व यूथ प्रधान विजय पाल सिंह डिम्मी पर मामला दर्ज किया था।