ट्रकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में एक का ड्राइवर जिंदा जल गया, वहीं दूसरे ड्राइवर का पैर कट गया। मामला हरियाणा के महम चौबीसी गांव का है। गांव निंदाना में नवनिर्मित बाईपास पर पेट्रोल पंप के पास दो ट्रकों के बीच भिड़ंत हो गई।
भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई। इस दौरान ट्रक चालक की आग लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया।
पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारी जगदीश ने बताया कि सुबह दो ट्रकों में भिड़ंत के बाद आग लग गई। उन्होंने तुरंत फायर बिग्रेड को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची।
फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया और क्रेन मंगवाकर दोनों ट्रक को अलग करने का प्रयास किया। लेकिन ट्रक ओवर लोड होने के कारण नहीं उठ पाए। दूसरी क्रेन मंगवाई गई।
दोनों ट्रकों को अलग कर ट्रक के अंदर जले चालक के शव को बाहर निकाला गया। चालक की शिनाख्त नहीं हो सकी। हेल्पर की भी पहचान नहीं हो सकी। मृतक का शव जहां पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया वहीं घायल को पीजीआई में भर्ती कराया गया।
बोले थाना प्रभारी: थाना प्रभारी ने बताया कि सुबह चार बजे सूचना मिली की निंदाना बाईपास पर दो ट्रकों की टक्कर हो गई है जिससे उनमें आग लग गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर फायर बिग्रेड और क्रेन बुलाकर दोनों गाड़ियों को अलग किया गया। तथा एक चालक को क्रेन से निकाला गया जो आग लगने के कारण जल चुका था और उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।