फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में सोमबीर गिरोह से सीआईए की मुठभेड़, पुलिस की गोली से सरगना घायल, चार दबोचे

Tue, 04 Jun 2019 12:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

छह दिन पहले कार लूट और पूर्व में अपहरण, हत्या व लूट की कई वारदात में शामिल रहे सोमबीर गिरोह से सीआईए-1 की सोमवार तड़के चार बजे चमारिया रोड पर मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से फायरिंग हुई। गोली लगने से गिरोह का सरगना घायल हो गया। सीआईए ने चार बदमाशों को दबोच लिया। घायल को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


बदमाशों के पास से तीन पिस्तौल, दो बाइक और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। गिरोह का सरगना और गुर्गे छेड़छाड़ के मामले में जेल भिजवाने का बदला लेने महिला के अध्यापक पति की हत्या करने के लिए समर गोपालपुर गांव जा रहे थे। बदमाशों ने आसपास क्षेत्र में हुई कई लूट की वारदात को भी अंजाम देने की बात स्वीकार की है। 

एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने अपने कार्यालय में मीडिया के सामने यह खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सीआईए-एक प्रभारी प्रशांत कुमार को रविवार रात सूचना मिली कि 28 मई को कच्चा चमारिया रोड पर शहर के कार शोरूम के बाहर से हुंडई कार को लूटने वाले चार बदमाश हथियारों समेत वारदात को अंजाम देने के लिए खड़े हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाते ही प्रशांत कुमार, सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार दलाल, सहायक उप निरीक्षक अमित दलाल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। आरोपियों को काबू करने के लिए टीम कच्चा चमारिया रोड पर सड़क किनारे खड़ी हो गई। सुबह करीब चार बजे सुबह कच्चा चमारियां रोड की तरफ से दो बाइक आती दिखाई दीं। टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया। 

पर बाइक रोकने की बजाए अपाची बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने सहायक उप निरीक्षक अमित पर गोली चला दी। उसने दो फायर किए। जवाब में पुलिसकर्मियों ने भी फायरिंग की। पैर में गोली लगने से भगवतीपुर निवासी सोमबीर उर्फ प्रवीण घायल हो गया।

इसके बाद पुलिस ने सोमबीर के साथी निडाना गांव निवासी कृष्ण, दूसरी बाइक पर सवार निडाना गांव निवासी प्रमोद और रोहतक की कृष्णा कॉलोनी निवासी मोहित को गिरफ्तार कर लिया। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने में अहम भूमिका निभाने वाली सीआईए की टीम को सम्मानित किया जाएगा। 

2017 में महिला से की थी छेड़छाड़, भेजा था जेल
एसपी ने बताया कि बदमाशों ने 28 मई को कार के शोरूम के बाहर से नई कार लूटने की बात स्वीकार कर ली। इसके अलावा बताया कि पकड़े गए आरोपी कृष्ण ने पास के ही गांव की महिला से वर्ष 2017 में छेड़छाड़ की थी।

इस पर सीआईए के एएसआई विनोद ने आरोपी को जेल भेज दिया था। तीन माह पहले ही कृष्ण जेल से छूटा था। इसी का बदला लेने के लिए कृष्ण अपने साथियों के साथ मिलकर महिला के पति की हत्या करना चाहता था। हत्या के लिए ही कार लूटी गई थी। सोमबीर गिरोह का सरगना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें