रात को भी रतन सिंह ने कुत्तों को रोटी डाली। बाद में वहीं बेंच पर लेट गया लेकिन सुबह जब आस-पास के लोगों ने देखा तो कुत्ते रतन सिंह को नोच रहे थे। जब तक कुत्तों को वहां से खदेड़ा जाता तब तक रतन सिंह के मुंह को वे बुरी तरह से नोच चुके थे। यहां तक की उसके हाथों की अंगुलियों को भी खा चुके थे। शव के पास से भगाने के बाद भी कुत्ते वहां से दूर नहीं गए बल्कि वहीं बैठ कर शव को देखते रहे।
खून से सने हुए थे कुत्तों के मुंह
चौकीदार के क्षत विक्षत शव को देख लोगों ने सूचना पुलिस को दी। इसके बाद शहर जगाधरी एसएचओ राकेश कुमार व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच करवाई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शव के पास बैठे कुत्तों के मुंह भी खून से सने हुए थे। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पैनल से पोस्टमार्टम करवाया।
वन विभाग कार्यालय में चौकीदार को कुत्तों के नोचने की सूचना पर हम मौके पर गए थे। चौकीदार की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। जांच में यह माना जा रहा है कि चौकीदार रात को बेंच से गिरकर बेहोश हो गया होगा। जिसके बाद कुत्तों ने उसे नोच डाला। मौत के वास्तविक कारण जानने के लिए पैनल से पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।- राकेश कुमार, एसएचओ, थाना शहर जगाधरी।