सड़क हादसे में तीन साल की एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। बच्ची अपने पिता के साथ स्कूटी पर जा रही थी। मामला पंजाब के मोगा श्ाहर का है।
धर्मकोट में ट्रक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। हादसे में बच्ची का पिता घायल हो गया है। थाना धर्मकोट पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जांच कर रहे एएसआई भलविंदर सिंह ने बताया कि जगतार सिंह निवासी करतार कॉलोनी धर्मकोट अपनी बेटी जश्नप्रीत कौर (3) को स्कूटी पर बैठा कर जा रहा था। इस दौरान ट्रक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। हादसे में जश्नप्रीत की मौत हो गई और जगतार सिंह घायल हो गया।