फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वो रोज मुझे गालियां देता है, मारता पीटता है और फिर रात में...मां भी उसे कुछ नहीं कहती'

Sat, 21 Apr 2018 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
डरी डरी सी सहमी और घबराई 15 साल की मासूम ने इसका कारण बताया तो पिता सुनकर सन्न रह गए। मामला पंजाब के फिरोजपुर का है। मां ने पंद्रह साल की बेटी को डरा-धमका कर उसकी शादी किसी व्यक्ति से करवा दी।
विज्ञापन


आरोपी उसके साथ दुराचार करता रहा और पीड़िता गर्भवती हो गई। उधर, थाना सदर पुलिस ने पीड़िता ने बयान दर्ज कराए और कहा कि मां ने जबरन शादी कराई। अब वह मुझे रोज पीटता है, दुराचार करता है। विरोध करती हूं तो और पीटता है।

मां भी उसे कुछ नहीं कहती, मैंने कई बार समझाने को कहा। पुलिस ने बयानों पर कार्रवाई करते हुए मां समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता को पता चला तो वो छुड़ाकर लाए

rape
पीड़िता (15) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी मां उसके पिता को छोड़कर मरकस नामक व्यक्ति के साथ रह रही है। कभी-कभी उनसे मिलने आ जाती थी। अगस्त 2017 को मां ने उसे डरा-धमका कर व्यक्ति अजय वासी मक्खन सिंह वाला थाना गुरुहरसहाए के साथ जबरन शादी करा दी।

नाबालिग होने के बावजूद अजय शारीरिक संबंध बनाता रहा। जिस कारण वह गर्भवती हो गई। इस संबंध में जब उसके पिता को पता चला तो 14 अप्रैल 2018 को आरोपियों के चंगुल से छुड़वाकर बेटी को अपने साथ फिरोजपुर ले आया।

फिरोजपुर पहुंचने पर बेटी को अस्पताल में दाखिल करवाया और पुलिस को शिकायत दी। इस मामले की जांच के बाद एएसआई बलवंत सिंह ने आरोपी मां, मरकस, अजय व किकर वासी बुरज मक्खन सिंह वाला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें