मृतक की पहचान 36 वर्षीय भारत बहादुर के रूप में हुई है। होटल के मैनेजर की ओर से पुलिस को सूचना दी गई है। बावर्ची को फंदे से नीचे उतार सेक्टर 34 स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया।
चंडीगढ़ के नामी होटल जे डब्लयू मैरियट के किचन में बावर्ची ने सुसाइड कर लिया। बावर्ची ने होटल के किचन में लगे हुक से शर्ट बांधकर फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 36 वर्षीय भारत बहादुर के रूप में हुई है। होटल के मैनेजर की ओर से पुलिस को सूचना दी गई है। बावर्ची को फंदे से नीचे उतार सेक्टर 34 स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। सेक्टर 36 थाने के पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अस्पताल में बावर्ची को मृत घोषित किया गया है।