फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घिनौनी करतूत पर पुलिस के दो कांस्टेबल निलंबित

Mon, 27 Jan 2014 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीआर कर्मियों के नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का मामला खत्म भी नहीं हुआ है। इसी बीच एक और मामला सामने आ गया।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत के अनुसार पंजाब यूनिवर्सिटी की छात्रा ने बताया कि चंडीगढ़ पुलिस के दो कांस्टेबलों ने उसे धमकाकर जबरन उससे शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। मामला बीते दिनों का है। मामले में आईजी दोनों कांस्टेबलों को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

घटना के अनुसार 20 जनवरी को पीयू की एमबीए की छात्रा और छात्र विजय शर्मा सेक्टर-16 स्थित शांतिकुंज में बैठे थे। इसी दौरान पुलिस वर्दी में कांस्टेबल अनिल और कुलदीप वहां पहुंचा और थाना ले जाने की धमकी देते हुए विजय से 200 रुपये ले लिए और छात्रा की कान से सुच्चे मोती जड़े झुमके उतरवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने छात्रा का फोन नंबर लिया और उसे अगले दिन 1000 रुपये देकर झुमके ले जाने की बात कही। इसके बाद आरोपियों ने छात्रा को फोन करना शुरू कर दिया और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। छात्रा ने कांस्टेबलों की बात फोन पर रिकॉर्ड कर पुलिस थाने में शिकायत दी।

शनिवार को पुलिस के कहने पर छात्रा ने फोन पर आरोपी कांस्टेबल अनिल को मिलने के लिए सेक्टर-43 के बस स्टैंड पर बुलाया।

यहां पुलिस ने ट्रैप लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके दूसरे साथी कुलदीप को भी देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना-17 में केस दर्ज किया गया है।

इस मामले में आईजी दोनों कांस्टेबलों को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें