फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: पत्नी की हत्या के आरोप में पीयू का प्रोफेसर गिरफ्तार, 2021 में दिवाली की रात हुआ था कत्ल

Mon, 08 Dec 2025 09:58 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में रहने वाले प्रोफेसर बीबी गोयल की पत्नी सीमा का 2021 की दिवाली की रात को कत्ल हो गया था। पुलिस ने अब मामले में प्रोफेसर गोयल को ही गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जांच करते पुलिसकर्मी और साथ में सफेद शर्ट में आरोपी प्रोफेसर - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर भारत भूषण गोयल की पत्नी सीमा गोयल की हत्या के मामले में पुलिस ने प्रोफेसर को ही गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी प्रोफेसर को आज अदालत में पेश करेगी। 
विज्ञापन


पीयू प्रोफेसर की पत्नी की लाश पीयू कैंपस जी ब्लॉक में बने आवास में 4 नवंबर 2021 को मिली थी। उनका घर पीयू वीसी आवास के पीछे बना हुआ है जो काफी सुरक्षित क्षेत्र है। 

क्या था मामला 

पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर भारत भूषण गोयल की पत्नी सीमा गोयल की 4 नवंबर 2021 को दिवाली की रात हत्या हो गई थी। गोयल की ओर से पुलिस को दिए बयान के मुताबिक उन्होंने पत्नी सीमा गोयल (60) की लाश सबसे पहले देखी थी। उसके हाथ-पैर कपड़े से बंधे हुए और मुंह में भी कपड़ा ठूंसा हुआ था। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले वह उसे अस्पताल ले गए थे जहां डॉक्टरों ने सीमा गोयल को मृत घोषित कर दिया था। सीमा गोयल का मोबाइल फोन भी गायब था। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे भी दिखे थे मगर उससे कुछ हासिल नहीं हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया था। वहीं, सिर पर चोट के निशान भी पाए गए थे। पुलिस ने मामले में नौकर, माली और अन्य जानकारों के बयान भी लिए थे मगर कुछ हाथ नहीं लग सका था।

सेक्टर- 11 थाना पुलिस ने सीमा गोयल के पति की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया था। सूत्रों के मुताबिक पुलिस जांच में सामने आया था कि कोई जबरन घर में दाखिल नहीं हुआ था। संबंधित क्षेत्र का मोबाइल डंप डाटा और रिश्तेदारों और जानकारों के बयान भी पुलिस ने दर्ज किए थे। तकनीकी स्तर पर काफी तलाश के बावजूद मृतका का मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ था।

प्रोफेसर और बेटी का करवाया था ब्रेन मैपिंग टेस्ट

इसके बाद पुलिस ने प्रोफेसर बीबी गोयल और उनकी बेटी पारूल का दिल्ली में ब्रेन मैपिंग टेस्ट (बीईओएस) करवाया था। यह टेस्ट दिल्ली के रोहिणी में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी में करवाया गया था। इससे पहले पुलिस ने पारूल का दिल्ली के रोहिणी में फॉरेंसिक साइकोलॉजिकल असेसमेंट टेस्ट करवाया था।

अंदर से कटी थी जाली 

सीएफएसएल रिपोर्ट के अनुसार, प्रोफेसर के घर के दरवाजे की जाली अंदर से ही कटी थी, जबकि प्रोफेसर का दावा था कि किसी ने बाहर से जालियां काटीं और फिर कुंडी खोलकर उनकी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस को मौके से आरोपी का एक बाल तक बरामद नहीं हुआ। पुलिस की शक की सुई लगातार प्रोफेसर बीबी गोयल की तरफ घूम रही थी। अब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

हत्या से पहले दो नवंबर को हुआ था झगड़ा 

सीमा के भाई दीप जॉर्ज ने शिकायत में बताया था कि दो नवंबर 2021 को प्रोफेसर और उनकी बहन के बीच बहुत लड़ाई हुई थी। इस लड़ाई से दो हफ्ते पहले भी दोनों का झगड़ा हुआ था। तब उनकी भांजी पारुल कसौली गई हुई थी। दीप ने कहा था कि इस घटना में कोई घर का ही शख्स शामिल है, क्योंकि पीयू में इतनी सुरक्षा होने के बावजूद कोई कैसे रात को हत्या कर फरार हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें