फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Crime: ट्यूशन पढ़ने जाती थी युवती... युवक से दोस्ती, शारीरिक संबंध, बच्चों का पिता निकला आरोपी

Wed, 25 Jun 2025 03:11 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ की युवती के साथ मोहाली के युवक ने शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी शादी से मुकर गया। पीड़िता को जब उसकी हकीकत का पता चला तो उसने पुलिस को शिकायत दी। 
विज्ञापन
women crime demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ की युवती के साथ शादी का वादा करने वाले युवक ने उसे धोखा दिया। युवती ने भी युवक की बातों में आकर उसके साथ दोस्ती की। दोनों में बात होने लगी और दोनों ने एक-दूसरे से साथ जिंदगी बिताने की योजना बनाई। लेकिन जब युवती को आरोपी के बारे में सच्चाई पता चली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। क्योंकि आरोपी पहले से ही शादीशुदा था और उसके बच्चे भी हैं।  

विज्ञापन


सेक्टर-36 पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले एरिया में 23 साल की युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी फरार है और उसकी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी की पहचान मोहाली के रहने वाले गुरिंदर सिंह के तौर पर हुई है। 

पुलिस ने पीड़िता के बयान अदालत में दर्ज करवा दिए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित युवती जब सेक्टर-36 के एरिया में ट्यूशन पढ़ने आती थी तो तभी उसकी दोस्ती आरोपी गुरिंदर सिंह के साथ हो गई। आरोपी ने युवती को बताया कि उसकी अभी शादी नहीं हुई है। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ शादी करने का वादा किया। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी युवती के साथ सेक्टर-42 के एक होटल में दुष्कर्म करता रहा। लेकिन बाद में आरोपी ने शादी से मना कर दिया। इसके बाद जब पीड़िता को पता चला कि आरोपी पहले से विवाहित है और उसके बच्चे भी हैं तो उसने पुलिस को शिकायत दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें