फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
चंडीगढ़ जिला अपराध प्रकोष्ठ ने वाहनों पर फर्जी हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 35 फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है। इंस्पेक्टर नरेंद्र पटियाल ने बताया कि आरोपी सेक्टर 38 मोटर मार्केट में नंबर प्लेट लगाता था। आरोपी एक हजार से 1500 रुपये लेता था। जबकि सरकारी रेट ढाई सौ रुपये है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही वह कहां से स्टिकर और अन्य चीजें लेकर आता था।