फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bomb Threat: चंडीगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एक महीने में तीसरी बार ईमेल, स्कूलों को भी मिली थी थ्रेट

Fri, 06 Feb 2026 04:47 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बीते एक महीने में लगातार तीसरी बार इस तरह की धमकी आई है। पुलिस टीमों ने कोर्ट परिसर में डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
चंडीगढ़ जिला अदालत। - फोटो : करुण शर्मा।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज की सरकारी ईमेल आईडी पर भेजी गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-43 चौकी पुलिस, बम स्क्वॉड, ऑपरेशन सेल और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और पूरे कोर्ट परिसर को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया।

पुलिस ने कोर्ट परिसर के सभी एंट्री और एग्जिट गेट सील कर दिए और आने-जाने वाले लोगों की सख्ती से जांच की गई। अदालत में वकीलों की हड़ताल होने के कारण परिसर में भीड़ कम थी। बम डिटेक्शन टीम ने आधुनिक उपकरणों की मदद से कोर्ट रूम सहित पूरे परिसर की जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस ने मामले में डीडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

सूत्रों के अनुसार धमकी भरा ईमेल किसी दूसरे राज्य की भाषा में लिखा गया था, जिसमें कुछ अंग्रेजी शब्द भी शामिल थे। ईमेल में दावा किया गया था कि अदालत परिसर में तीन आरडीएक्स लगाए गए हैं, जो जल्द ब्लास्ट होंगे । ईमेल में तमिलनाडु और कांस्टेबल जैसे शब्द भी लिखे मिले हैं। पुलिस भाषा और तकनीकी पहलुओं के आधार पर ईमेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास कर रही है। दोपहर करीब पौने 12 बजे धमकी मिलने के बाद चौकी प्रभारी आशा देवी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचीं और पूरे क्षेत्र को कॉर्डन कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस बार भेजा गया ईमेल पहले की धमकियों से अलग तरीके से भेजा गया है।

गौरतलब है कि पिछले 40 दिनों में जिला अदालत को तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हाल ही में चंडीगढ़ के 30 स्कूलों, पंजाब सचिवालय सेक्टर-1, पंजाब मिनी सचिवालय सेक्टर-9 और सेक्टर-35 स्थित पंजाब म्युनिसिपल भवन को भी बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है। इससे पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, सेक्टर-10 म्यूजियम और शहर के दो बड़े होटलों को भी धमकी मिल चुकी है। 29 जनवरी को शहर के 30 स्कूलों को एक साथ बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें