फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को MLA का बेटा कहने वाले का चालान

Mon, 16 Jun 2014 11:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लाल बत्ती लगाकर सेक्टर-9 स्थित अल्फा क्यू डिस्को में आए युवक का पुलिस ने शनिवार रात को चालान काट दिया। युवक रेड लाइट ऑन कर डिस्को के बाहर खड़ा था।
विज्ञापन


सेक्टर-3 थाना प्रभारी हरजीत कौर ने रेड लाइट की परमीशन दिखाने को कहा तो वह दिखा नहीं सका। एसएचओ ने रेड लाइट जब्त कर लुधियाना निवासी हरप्रीत सिंह का चालान काट दिया।

हरप्रीत ने बताया कि वह लुधियाना के कोट मंगतसिंह में स्ट्रीट नंबर-5, मकान नं 9757 में रहता है। उसने अपने पिता का नाम कमलजीत सिंह बैंस बताया और कहा कि वे लुधियाना के एमएलए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी गाड़ी का नंबर पीबी 10डीएल 0121 है। गौरतलब है कि लुधियाना, साउथ के विधायक बलविंदर सिंह बैंस हैं जबकि उनके भाई सिमरजीत सिंह बैंस आत्मनगर (लुधियाना) के विधायक हैं।

इसके अलावा डिस्को के पास ही सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान कर रही युवती का भी चालान काटा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें