फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले अंकल जी कहा, फिर चेन ले गए युवक

Mon, 19 Sep 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
- फोटो : demo pics
विज्ञापन
मोहाली में बेखौफ स्नैचर्स अब घर के बाहर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। रविवार को फेज-3बी1 में दो बाइक सवार युवकों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को निशाना बनाया। युवकों ने बुजुर्ग व्यक्ति को पहले पीछे देखने को कहा, वह जैसे ही पीछे मुड़े, इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक घर के आगे से उनकी चेन झपटकर भाग गए।
विज्ञापन


यह वारदात रविवार सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर फेज-3बी1 में हुई। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वारदात के बाद वहां शोर मच गया, लेकिन तब तक स्नैचर भाग गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत पर मामला दर्ज कर स्नैचरों की तलाश शुरू कर दी है। फेज-3बी1 स्थित कोठी नंबर 81 वासी बलबीर सिंह के मुताबिक वह रेहड़ी मार्केट से घरेलू सामान खरीदने के लिए गए थे। लौटने के बाद जब वह घर के पिछले दरवाजे से जैसे ही एंट्री करने लगे। अचानक आवाज आई की अंकलजी पीछे देखिए।

इसके बाद वह जैसे ही पीछे की ओर मुड़े तो मोटर साइकिल पर सवार दो युवक उनके गले पर हाथ मारकर चेन झपट ली और फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया, लेकिन स्नैचर काफी तेज गति से वहां से भाग गए। थाना मटौर पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक स्नैचरों का कोई सुराग नहीं लगा था। गौरतलब है कि शनिवार को ही फेज-7 से घर के बाहर सफाई कर रही एक महिला से चेन छीन कर लुटेरे फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें