फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटों चालक को मीटर चलाने को बोला, नहीं पता था खौफनाक होगा अंजाम!

Sun, 09 Oct 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
युवक को पीटकर 50 हजार रुपये और चेन लूटी - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
देर रात सेक्टर 43 बस स्टैंड पर युवक से मारपीट कर आटो चालक और उसके पांच साथी 50 हजार रुपये नगद व सोने की चेन लूट कर फरार हो गए।  पुलिस ने आटो चालक और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान कजहेड़ी निवासी कृष्ण कुमार और रमा शंकर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सेक्टर 39 निवासी शाह मनिंदर सिंह शनिवार देर रात दिल्ली से सेक्टर 43 बस स्टैंड उतरा था। उसने घर जाने के लिए आटो चालक कृष्ण कुमार से बात की। पुलिस ने बताया कि जब मनिंदर आटो में बैठने लगा तो उसने कृष्ण से कहा कि मीटर के हिसाब से चले। जिस पर आटो चालक ने कहा कि यहां मीटर नही चलता। सभी आटो बिना मीटर के ही चलते हैं। इस पर दोनों में तीखी बहस हो गई। बात मारपीट तक पहुंच गई।

पुलिस को शिकायत में मनिंदर ने बताया कि आटो चालक के साथ उसके पांच साथी और आ गए। सभी ने  मिलकर उसको पीटा और उसकी सोने की चेन व 50 हजार रुपये लूट कर फरार हो  गए। पीड़ित ने पुलिस को आटो का नंबर बी दिया। मामले की जांच कर पुलिस ने आरोपी आटो चालक कृष्ण कुमार व रमा शंकर को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित युवक यूएसए  की एक कंपनी में नौकरी करता है। चौकी इंचार्ज देशराज सिंह का कहना है कि सोने की चेन व नगदी लूटने के आरोपों की जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें