पंजाब के कपूरथला जिले में एक मकान मालिक ने 20 रुपये देकर किरायेदार की नौ साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। थाना बेगोवाल की पुलिस ने बच्ची के अभिभावकों की शिकायत पर पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार चल रहा है।
थाना बेगोवाल की पुलिस को बच्ची की माता ने शिकायत दी है कि उसका पति विदेश में रहता है। करीब एक माह पहले वह विदेश से घर आया। हमारे तीन बच्चे हैं। मेरा परिवार पिछले चार साल से आरोपी के घर में किराये पर रह रहा है। रविवार को वह अपने बेटे को साथ लेकर दवा लेने बाइक पर शहर से बाहर गई थी और दोनों बच्चियां को घर पर ही छोड़ गई थी। जब शाम करीब साढ़े तीन बजे घर लौटी तो उसे देखकर छोटी बेटी रोने लगी।
बच्ची ने बताया कि अंकल ने छत से मुझे आवाज देकर बुलाया और 20 रुपये दिए। इसके बाद उन्होंने उसे कमरे में बुला लिया और गलत हरकत की। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।