फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो खींचने का प्रयास किया तो बिफरी युवतियां

Tue, 11 Feb 2014 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-9 में हाउसिंग बोर्ड कार्यालय के पास परांठे की दुकान पर दो कारें आपस में टकरा गईं, जिसके बाद दोनों कारों में सवार लोगों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


एक कार में दो युवतियां थीं जबकि दूसरी कार में एक युवक महिला के साथ था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को अपशब्द कहे। यहां तक कि दोनो में हाथापाई भी हुई।

दोनों कार सवार परांठे की दुकान पर आए थे। जबकि युवक अपनी कार वापस जाने के लिए निकालने लगे तो युवतियों की पहले से खड़ी कार में मामूली से टकरा गई।

इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। युवक ने जब युवतियों की कार की तस्वीर खींचने का प्रयास किया तो दूसरी कार में सवार एक युवती ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया।

मौके पर पीसीआर की गाड़ियां पहुंचीं। इसके साथ ही सेक्टर-3 थाने से सब इंस्पेक्टर सेवक सिंह पहुंचे। दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया। देर शाम तक दोनों पक्षों की बातचीत ही थाने में चलती रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें