फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: बटाला में युवक का जलता हुआ शव मिला, धुआं देख गांववालों ने पुलिस को बुलाया

Wed, 01 Apr 2020 09:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला ( पंजाब)
विज्ञापन
बटाला में मिला जला हुआ शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कर्फ्यू के दौरान बटाला के नजदीकी गांव भुल्लर के पास बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक सूए में जला हुआ शव मिला। बुधवार सुबह शव से निकल रहे धुएं को देखकर गांव के कुछ लोगों ने जल्दी से पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस थाना सदर बटाला और डीएसपी थाना फतेहगढ़ चूड़ियां पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


फतेहगढ़ चूड़ियां के डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया कि मृतक के बारे में बुधवार सुबह गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलते ही थाना सदर बटाला के एसएचओ सुखराज सिंह पहुंचे। प्राथमिक जांच में ऐसा लग रहा है कि किसी ने पहले युवक की हत्या की। बाद में उसे आग लगा दी। मृतक की उम्र करीब 35 साल है और उसने जींस पहनी हुई है। थाना सदर बटाला में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मृतक की पहचान करवाने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें