सीमा सुरक्षा बल ने सरहद से पंद्रह करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की है। यह घटना पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर की बीओपी जगदीश के पास वीरवार को घटी।
फिरोजपुर सेक्टर बीएसएफ के डीआईजी आर.के थापा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बीओपी जगदीश के पास पाकिस्तान की तरफ से हेरोइन की खेप आने वाली है।
बीएसएफ की बटालियन 105 के जवानों ने जगदीश पोस्ट के पास सरहद पर लगी कंटीली तार के पास स्पेशल सर्च अभियान चलाया। यहां से जवानों को तीन पैकेट हेरोइन के बरामद हुए।
जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में पंद्रह करोड़ रुपये कीमत है। इस साल बीएसएफ ने पंजाब से सटे भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बार्डर से 321 किलो हेरोइन पकड़ी है।