फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muktsar News: निहंग ने युवक के पेट से आर-पार किया बरछा, सीने पर किया दूसरा वार, अस्पताल में मौत

Thu, 17 Aug 2023 09:31 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

लवली ने बताया कि वह तुरंत हैप्पी को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। थाना सिटी प्रभारी वरुण कुमार ने बताया कि आरोपी निहंग गोल्डी सिंह के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
मृतक हैप्पी की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुक्तसर में अबोहर रोड स्थित संगतपुरा बस्ती में मामूली तकरार के बाद निहंग सिंह ने युवक की पेट से बरछा आर-पार कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है। उधर, सूचना मिलने पर बस स्टैंड चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने निहंग सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को मृतक के भाई लवली ने बताया कि उसका भाई हैप्पी कपड़े की दुकान पर काम करता है। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे वो मोहल्ले में ही पास की दुकान से आलू खरीदकर ला रहा था। रास्ते में उसे मोहल्ले के ही रहने वाले निहंग गोल्डी सिंह ने रोक लिया और बेवजह झगड़ा करने लगा।

लवली के अनुसार पहले भी दो बार निहंग सिंह के साथ उसका झगड़ा हो चुका था। हैप्पी ने उसे रोकने का कारण पूछा तो वह झगड़ने लगा। इस बीच उसने हैप्पी पर बरछे से दो वार किए। एक पेट के आर-पार कर दिया और दूसरा छाती पर वार किया। चिल्लाने की आवाज सुनकर वह घर से दौड़ कर बाहर आया तो हैप्पी को घायल कर निहंग को भागते देखा। वह तुरंत हैप्पी को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। थाना सिटी प्रभारी वरुण कुमार ने बताया कि आरोपी निहंग सिंह गोल्डी सिंह के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें