फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले दूल्हा गायब, मोबाइल ऑफ

Sat, 14 Feb 2015 01:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के घर में उस समय हड़कंप मचाया, जब ऐन मौके पर दूल्हा गायब मिला। मोबाइल स्विच ऑफ थे। मामला, रोहतक जिले के महम का है। उजाला नगर में शादी के ठीक दो दिन पहले घर से बाजार गया दूल्हा घुड़चड़ी तक लोट के नहीं आया।
विज्ञापन


थाना महम पुलिस को दी शिकायत में राजेंद्र ने बताया कि उसका बेटा सुरेंद्र तीन साल पहले आईआरबी पुलिस में भर्ती हुआ था। इस समय उसकी ड्यूटी माणेसर में थी। करीब डेढ़ साल पहले उसकी सगाई चैन्ना बड़दू तहसील लोहारू जिला भिवानी में रहने वाले एक परिवार की लड़की के साथ हुई थी।

महम से 14 फरवरी शनिवार को बारात जानी थी। 13 फरवरी शाम को दूल्हे की घुड़चड़ी होनी थी। बुधवार को वह किसी काम से बाजार गया था। इसके बाद से वापस नहीं आया। उसके पास दो मोबाइल फोन थे जो बंद आ रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें