सेक्टर-20 से रेलवे स्टेशन जा रहे हथियारों से लैस ऑटो सवार तीन युवकों ने आयरन मार्केट चौक के पास चालक की बुधवार रात पिटाई कर दी।
चालक ने विरोध किया तो एक युवक ने देसी कट्टा निकाला और चालक पर गोली चला दी। गोली चलते ही चालक नीचे हो गया और गोली हमलावर के एक साथी के सिर के आरपार हो गई।
दोस्त को गोली लगते ही हमलावर युवक फरार हो गए और चालक ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
सेक्टर 31 थाना पुलिस ने मौकेपर पहुंचकर घायल को जीएमसीएच लेकर गए।
हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस हमलावर युवकों को पकड़ने में लगी हुई है।