फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने लड़की को लेकर FB पर डाल दी ऐसी पोस्ट, लोग करने लगे गंदे गंदे कमेंट

Mon, 27 Feb 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
facebook
विज्ञापन
युवक की शर्मनाक हरकत देखिए। उसने एक लड़की को लेकर फेसबुक पर ऐसी पोस्ट डाल दी कि उस पर देखते ही देखते गंदे गंदे कमेंट होने लगे। घटना हरियाणा के रोहतक की है। लड़की की मां ने पुलिस में उस लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


लड़की के पिता बीएसएफ में अफसर हैं। हुआ यूं कि पड़ोस में रहने वाले लड़के राहुल ने उस लड़की का झूठा मैरिज सर्टिफिकेट बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर दिया। साथ में उसके लिए एक वैलेंटाइन डे कार्ड पर पोस्ट किया।

जब इस बारे में लड़की को पता चला तो उसने अपनी मां को बताया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने छात्रा की मां की शिकायत पर एससीएसटी एक्ट और आइटी एक्ट की धारा लगाकर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह बहाने से बुलाया था लड़की को

Facebook
पुलिस को दी शिकायत में लड़की की मां ने बताया कि उसकी बेटी एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। तीन दिन पहले स्कूल का एक छात्र उनकी बेटी को बुलाने के लिए घर आया। उसने कहा कि उसे अंग्रेजी की टीचर ने स्कूल में बुलाया है।

वह अपने चाचा के साथ स्कूल पहुंची तो टीचर ने बुलाने से इन्कार कर दिया। इस पर जब उक्त छात्र से सख्ती से पूछा गया तो उसने बताया कि राहुल नाम के युवक ने उसे बुलाने को कहा था। उसने यह भी बताया कि राहुल ने अपनी फेसबुक पर दोनों का मैरिज सर्टिफिकेट भी लगाया हुआ है।

मां ने उसकी फेसबुक आइडी खोलकर देखी तो पता चला कि वह उनका पड़ोसी 12वीं का छात्र राहुल है। आरोप है कि इस संबंध में छात्रा के परिजनों ने जब राहुल से बातचीत करने का प्रयास किया तो उसने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल निकालकर धमकी दी और जातिसूचक शब्द भी कहे। पुलिस के मुताबिक राहुल ने अपनी आइडी सैम बल्हारा के नाम से बनाई हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें