फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन से छेड़छाड़ की तो भाई ने युवक को दी खौफनाक सजा

Thu, 21 Jul 2016 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
चाकू से हमला
विज्ञापन
बहन से छेड़छाड़ की तो भाई के सिर पर खून सवार हो गया। उसने युवक को वो खौफनाक सजा दी कि रूह कांप जाए। घटना पंजाब के बठिंडा की है। बहन से छेड़छाड़ करने पर गुस्साए भाई ने आरोपी पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने इस कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी गुरतेज सिंह को गिरफ्तार कर ही लिया। बीती 14 जुलाई को सरहिंद नहर से हाथ कटा और तेजधार हथियारों के निशानों वाला किसी व्यक्ति का शव बरामद हुआ था।

इसके बाद नथाना पुलिस ने इस शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए थे। डीएसपी गुरप्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस जांच के दौरान पता चला कि यह शव नैब सिंह निवासी गांव सहना जिला बरनाला का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के ससुर की हत्या कर चुका था मृतक

knife
पुलिस जांच में पता चला है कि नैब सिंह एक विवाहिता से अकसर ही छेड़छाड़ करता था। जब विवाहिता के ससुर ने कुछ साल पहले इसका विरोध किया था तो नैब सिंह ने ससुर की सरेआम गला रेत कर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह चार साल तक जेल में रहा। जमानत पर आने के बाद फिर से महिला से बीती 11 जुलाई को छेड़छाड़ की।

इसके बारे में विवाहिता के भाई गुरतेज सिंह को पता लगा गया। उन्होनें बताया कि जब नैब सिंह नहर की ओर जा रहा था तो वहां पर गुरतेज ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर पहले उसका हाथ काट दिया। बाद में उसके गले पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। उसके शव को नहर में फेंक कर फरार हो गया था। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी गुरतेज सिंह को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें