फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 हजार रुपये के लिए युवक ने किया वो कारनामा, पुलिस भी चौंक गई जानकर

Fri, 24 Feb 2017 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
पैसा इंसान से कुछ भी करा सकता है। ऐसा ही कारनामा एक युवक ने किया वो भी सिर्फ तीन हजार रुपये के लिए। पुलिस भी चौंक गई मामला जानकर। मात्र तीन हजार रुपये के लिए झारखंड से एक युवक महानगर में ट्रेन के जरिए नशा सप्लाई करने के लिए पहुंच गया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को रेलवे स्टेशन पर उस समय पकड़ लिया जब वह पुलिस को देखकर भागने लगा। उसके कब्जे से छह किलो गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने झारखंड के जिला देवघर निवासी बीरु अंसारी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश करेगी। थाना जीआरपी के सीआईए में तैनात एएसआई पलविंदर सिंह ने कहा कि वह पुलिस मुलाजिमों के साथ रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी वहां से गुजर रहा था तो पुलिस को देखकर भागने लगा।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह झारखंड में मजदूरी करता है। वह दो बार पहले भी लुधियाना में नशे की सप्लाई करने के लिए आ चुका है। उसे एक चक्कर के तीन हजार रुपये मिलते थे। सोमवार को भी स्टेशन से ही एक व्यक्ति ने उससे गांजे की सप्लाई ले जानी थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

संगरूर में स्मैक सहित तीन पकड़े

drugs
थाना संदौड़ पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ से विशेष नाकाबंदी के दौरान दो महिलाओं सहित तीन लोगों को एक किलो तीन सौ ग्राम स्मैक के साथ काबू किया है। पकड़ी गई स्मैक की मार्केट कीमत करीब सवा करोड़ बताई जाती है। पुलिस ने मामला दर्ज करके अगली जांच शुरू कर दी है।

पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान एसएसपी इंदरबीर सिंह ने बताया कि थाना संदौड़ की प्रभारी कुलवंत कौर तथा इंटेलिजेंस के सहायक थानेदार बूटा खां ने अपनी टीम के साथ गांव शेरवानी मुख्य मार्ग मालेरकोटला-रायकोट पर विशेष नाकाबंदी की हुई थी।

इसी बीच बलवीर सिंह, भूरो और तरनदीप कौर को काबू करके इनसे एक किलो तीन सौ ग्राम स्मैक बरामद की। इनके खिलाफ थाना संदौड़ में मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों को अदालत में पेश करके रिमांड लिया जाएगा। इन तीनों के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें