फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी मां, नवजात बच्ची को छोड़ गई सड़क किनारे

Mon, 27 Jan 2014 07:11 PM IST
सौरभ यादव/अमर उजाला, कालका
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे कॉलोनी के एक क्वार्टर के पास एक निष्ठुर मां नवजात कन्या को छोड़कर चली गई। वह घर में उपयोग होने वाले पायदान में लिपटी हुई थी।
विज्ञापन


रविवार सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे पंचकूला के सेक्टर-6 के सामान्य अस्पताल स्थित बाल कल्याण केंद्र में भेज दिया।

एक निष्ठुर मां अपने कलेजे के टुकड़े को कड़कड़ाती ठंड में छोड़कर चली जाए। भला हो नवीन प्रभाकर और रणवीर का। जिन्होंने नवजात की कोमल कराहने की आहट को भांप लिया।
विज्ञापन


उन्होंने उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पंचकूला सेक्टर-6 के सामान्य अस्पताल स्थित बाल कल्याण केंद्र में भेज दिया।
विज्ञापन


नवीन ने बताया कि गणतंत्र दिवस के दिन सुबह करीब साढ़े 7 बजे वह पड़ोसी रणधीर के साथ रेलवे कालोनी के क्वाटर नं. 239ए के नजदीक से गुजर रहे थे तो देखा कि मौके पर कुछ लोग इकट्ठा हैं। वह पायदान को ताक रहे थे, जिससे नवजात शिशु की रोने की आवाज आ रही थी।

जब, नवीन ने पायदान हटाया तो उसमें नवजात कन्या ठंड थी। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें