खरड़ निवासी एक व्यक्ति खुद को अविवाहित बताकर तलाकशुदा महिला से संबंध बना लिए।
व्यक्ति के शादीशुदा होना पता चलने पर महिला ने उसके खिलाफ सेक्टर-39 थाने में दुराचार का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता महिला के अनुसार खरड़ निवासी रमणीक सिंह ने महिला को बताया था कि उसकी शादी नहीं हुई है। उसने पीड़िता को बताय कि वह उससे शादी करेगा।
दोनों का संपर्क काफी समय हुआ था। उस दौरान दोनों की दोस्ती हो गई। बाद में महिला को पता चला कि वह पहले से शादीशुदा था और उससे झूठ बोला था।
पुलिस ने कानूनी राय लेने के बाद रविवार को महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।