फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़ उड़ा ले गए डेढ़ लाख के मोबाइल

Wed, 16 Dec 2015 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने दुकान का ताला तोड़ा और करीब डेढ़ लाख के मोबाइल चुराकर फरार हो गया। वारदात मनीमाजरा में अंजाम दी गई। सुबह 10 बजे चोरी का पता चला। जिसकी सूचना मिलते ही मनीमाजरा थाना प्रभारी हरमिंदरजीत सिंह और जांच अधिकारी एसआई नरेंद्र कुमार पहुंचे।
विज्ञापन


घटनास्थल का जायजा लेने के लिए थाना प्रभारी ने दुकानों से फिंगर प्रिंट लेने के लिए फोरेंसिक टीम बुलाई। पिपली वाला टाउन के दुकानदार घनश्याम भारद्वाज ने बताया कि उनकी शांति नगर मार्केट में स्थित इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का मंगलवार रात को किसी ने ताला तोड़ दिया। चोर दुकान से करीब 20 मोबाइल ले गए हैं।

घनश्याम ने बताया कि चोर दुकान का शटर भी खुला छोड़ गए थे। हालांकि चौकीदार के पास उनका मोबाइल नंबर नहीं था। इसलिए चौकीदार ने रात को शटर बंद कर अपना ताला लगा दिया।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह 10 बजे जब वह दुकान खोलने आए तो शटर पर दूसरा ताला लगा था। जानकारी लेने के बाद उन्हें घटना का पता चला। वहीं मनीमाजरा थाना पुलिस ने पिपली वाला टाउन के दुकानदार घनश्याम भारद्वाज की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें