दोस्तों के साथ किया था नशा
सोमवार रात को करीब साढ़े नौ बजे कुल्लू निवासी विकास पीयू के हॉस्टल नंबर-सात के कमरा नंबर-93 में कुल्लू निवासी आर्यन प्रभात से मिलने के लिए आया था। इस दौरान शिमला निवासी परीक्षित कौशल भी वहां मौजूद था। तीनों ने रात में शराब पी और इसके बाद चरस का नशा किया। नशे की ओवरडोज के कारण विकास की मौत हो गई। जांच के दौरान आर्यन व परीक्षित के मोबाइल फोन से मिले वीडियो के बाद मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर दोनों युवकों को एक दिन के रिमांड पर लिया था।
वीरवार को रिमांड के दौरान आर्यन व परीक्षित ने बताया कि विकास सोमवार को हॉस्टल के रूम पर खुद आया था। इसके बाद तीनों ने शराब पी और उसके बाद चरस का नशा किया। विकास अक्सर हॉस्टल आता था और कई बाद रुकता था। ऐसे में वह कई रजिस्टर पर एंट्री नहीं करता था। इसी तरह सोमवार को भी वह बिना एंट्री किए हॉस्टल में आ गया। हॉस्टल में आने बाद ही आर्यन के रूम पर विकास और परीक्षित की दोस्ती हुई। तीनों में बातचीत के दौरान पार्टी का प्रोग्राम बना। शराब पीने के बाद विकास ने आर्यन व परीक्षित को बताया कि वह चरस लेकर आया है और फिर तीनों ने शराब के साथ सिगरेट में भरकर चरस का भी नशा किया। नशे की ओवरडोज के कारण ही विकास की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। वहीं, बुधवार को आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि विकास की मौत नशे की ओवरडोज और दम घुटने से हुई है।