उपमंडल के गांव किलियांवाली में शनिवार रात को घरेलू झगड़े के चलते पति-पत्नी ने आत्महत्या का प्रयास किया। आसपास के लोगों ने समय रहते दोनों को बचा लिया। हालत गंभीर होने के कारण पति को अबोहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार गांव किलियांवाली निवासी एक व्यक्ति की दूसरी शादी हुई है और पति-पत्नी में लंबे समय से झगड़ा होता रहता था।
इसी के चलते बीती रात करीब 8 बजे महिला ने गुस्से में आकर गांव में ही पानी की डिग्गी में छलांग लगा दी, लेकिन मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने समय रहते उसे बचा लिया।
डिग्गी में कूदने वाली महिला को अभी अच्छी तरह से होश भी नहीं आया था कि इधर उसके पति ने रात को ही खेत में जाकर कोई कीटनाशक पी लिया।