फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की युवती को यहां बेचने की कोशिश

Sun, 01 Mar 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से लाई गई एक युवती को यहां बेचने का प्रयास किया गया। बरोदा थाना पुलिस ने मामले में रूखी गांव के एक युवक और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। तीनों को मामले से पर्दा उठाने के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


गांव रूखी निवासी पवन और उसके साथ दो अन्य महिलाएं कुछ दिन पहले दिल्ली से एक युवती को गांव में लेकर आए थे। वह लड़की उनके घर पर रह रही थी। यह लड़की बंगलुरू की रहने वाली है। पवन इस लड़की को महिलाओं के साथ मिलकर किसी अज्ञात व्यक्ति को बेचने की योजना बना रहा था कि इसकी भनक लड़की को लग गई।

इस पर लड़की ने बरोदा थाने में पवन और उसके साथ शामिल दो महिलाओं के खिलाफ खरीद-फरोख्त का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पवन और उसकी सहयोग दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


इस बारे में बरोदा थाना के इंचार्ज आईपीएस हिमांशु गर्ग ने बताया कि पुलिस ने एक युवती के ब्यान पर पवन गांव रूखी निवासी व उसके साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया है जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है और उसके बाद ही पूरी जानकारी का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें