फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को मोबाइल पर गंदी फिल्म दिखा आबरू पर डाला हाथ

Wed, 06 Apr 2016 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
हवस में अंधा एक आदमी मान मर्यादा की सारी सीमाएं लांघकर अपनी 11 साल की मासूम बेटी के साथ रोजाना गंदा काम करता था। एक दिन मासूम को डराकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह पांच बच्चों का पिता है।
विज्ञापन


घटना, हरियाणा के हिसार जिले की है। पुलिस के अनुसार आरोपी ऑटो चालक है। वह अक्सर अकेला होने पर घर में 11 साल की अपनी मासूम बेटी को मोबाइल फोन में अश्लील फिल्म दिखाता था और फिर वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगता। कुछ दिन पहले उसने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास भी किया। तब बच्ची सहम गई थी। उसकी मां काम पर जाती है।

मां ने बच्ची सहमी हुई देखी तो उसे शक हुआ। उसने जोर देकर पूछा तो वह फफक-फफक कर रो पड़ी और मां के सीने से जा लगी। बच्ची ने आपबीती बताई तो मां हैरान रह गई। वह एक अन्य महिला के साथ रविवार को महिला थाना में आई थी और शिकायत दी। महिला थाना प्रभारी सरोज बाला ने बताया कि आरोपी को केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें