फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब का असिस्टेंट ट्रांसपोर्ट ऑफिसर 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ऐसे सीबीआई के जाल में फंसा

Wed, 19 Jun 2019 01:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
लाल घेरे में आरोपी अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीबीआई ने मंगलवार दोपहर पंजाब के असिस्टेंट ट्रांसपोर्ट ऑफिसर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-23 स्थित असिस्टेंट ट्रांसपोर्ट ऑफिसर के घर पर ही सीबीआई ने ट्रैप लगाकर कार्रवाई की। सूत्रों के अनुसार, असिस्टेंट ट्रांसपोर्ट ऑफिसर की पहचान भूपिंदर सिंह चीना के रूप में हुई है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, राजस्थान स्थित बीकानेर निवासी पूनमचंद ने सीबीआई के एसपी को शिकायत देकर बताया था कि वह अपने रिश्तेदार ताराचंद के ट्रक पर कंडक्टर के रूप में काम करते हैं। 14 जून 2019 को वह ट्रक चालक रामदेव के साथ सामान लेकर धनास क्षेत्र में आए थे। देर रात धनास के पास एक इनोवा चालक ने अपनी गाड़ी ट्रक के आगे लगा दी, जिससे चालक ने ट्रक रोक दिया।

विज्ञापन

गाड़ी से एक पुलिसकर्मी बाहर आया और उसने ट्रक के दस्तावेज दिखाने को कहा। चालक ने ट्रक की आरसी, परमिट सहित अन्य दस्तावेज दिखाए तो पुलिसकर्मी ने दस्तावेजों को जबरन छीनकर फाड़ दिया। उसके बाद अपनी गाड़ी के पीछे ट्रक को लेकर आने को कहा। थोड़ी दूर जाकर सूनसान इलाके में गाड़ी रोककर ट्रक में ओवरलोडिंग का चालान काट दिया। 

साथ ही ट्रक चालक के कुछ दस्तावेज छीन लिए। ट्रक समेत दस्तावेज वापस लेने के लिए उसने चालक से 20 हजार रुपये की मांग की। चालक ने रुपये की व्यवस्था होने पर देने का वादा किया। ऑफिसर भूपिंदर सिंह ने चालक को सेक्टर-23 स्थित कोठी नं 1028 में रुपये लेकर आने को कहा। इसकी शिकायत पूनमचंद ने सीबीआई को दे दी। इसके बाद ट्रैप लगाकर सीबीआई ने असिस्टेंट ट्रांसपोर्ट ऑफिसर भूपिंदर सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें