फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की शिकायत, थाना प्रभारी ने की बदसलूकी

Fri, 10 Jan 2014 11:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-19 निवासी एक महिला ने सेक्टर-19 चौकी प्रभारी पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए डीसीपी को शिकायत दी है।
विज्ञापन


आरोप है कि उसकी बेटी पर उसी युवक से शादी करने का दबाव बनाया गया, जिसने उसकी बेटी के खिलाफ पिटवाने के लिए गुंडे भेजने की शिकायत दी थी। वहीं, युवती ने इस युवक के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे।

युवती और उसकी मां द्वारा लगाए गए आरोप से जुड़ी शिकायत वीरवार सुबह ही डीसीपी को दी गई, लेकिन शाम होते-होते मामले में ट्विस्ट आ गया।

युवक व युवती के बीच समझौता हो गया और दोनों ने शिकायत वापस ले ली, लेकिन चौकी इंचार्ज के खिलाफ दी गई शिकायत फिलहाल यथास्थिति बनी हुई है।

फिलहाल, डीसीपी ने एसीपी पूर्णिमा सिंह को शिकायत पर जांच करने के निर्देश दिए हैं।

दो दिन चौकी में बुलाकर दुर्व्यवहार करने का आरोप
महिला ने डीसीपी को दी शिकायत में कहा है कि वह प्राइवेट कंपनी में काम करती है और दो बेटियां व एक लड़के के साथ रहती है।

पांच जनवरी को सेक्टर-19 चौकी प्रभारी आत्माराम ने उसके घर पर एक कांस्टेबल को भेजकर यह कहकर चौकी में बुलाया कि उनके खिलाफ इंडस्ट्रियल एरिया के राजेश ने शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में बताया गया है कि उसकी बेटियों ने उसे मारने के लिए गुंडे भेजे थे। वह छह जनवरी को पुलिस चौकी गई तो उसके साथ बदसलूकी की गई।

सात जनवरी को फिर से चौकी में बुलाया गया। इस दिन भी चौकी प्रभारी ने दुर्व्यवहार किया।

बेटी पर बनाया शिकायतकर्ता से शादी करने का दबाव: महिला
महिला ने डीसीपी को दी अपनी शिकायत में कहा कि राजेश उसकी छोटी बेटी को परेशान करता है। कई बार उसके घरवालों से भी शिकायत की, लेकिन राजेश में कोई बदलाव नहीं आया।

जब पुलिस चौकी में शिकायत दी गई तो उल्टा उसे ही काफी देर तक चौकी में बैठाकर रखा गया और उसकी बेटी पर राजेश से शादी करने का दबाव बनाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें