फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेता ASI गिरफ्तार, विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर ऐसे रंगे हाथों पकड़ा

Wed, 03 May 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
विजिलेंस की टीम ने मंगलवार को एक एएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी एएसआई की पहचान कश्मीर सिंह के तौर पर हुई है। वह नकोदर थाना सिटी में तैनात था।
विज्ञापन


जालंधर विजिलेंस के डीएसपी अश्वनी कुमार ने कहा कि नकोदर थाने में साल 2016 को लड़की को भगा ले जाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें अकरू नामक युवक आरोपी था। इस बारे में लड़की के परिजनों ने कुछ समय पहले शिकायत दी थी कि आरोपी का मामा ललित कुमार भी इस मामले में शामिल हैं। इस केस की जांच एएसआई कश्मीर सिंह कर रहा था, जिसने ललित को केस से बाहर निकालने के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग की थी।

ललित कुमार ने विजिलेंस से संपर्क किया तो टीम ने नकोदर में ट्रैप लगाकर ललित को 20 हजार रुपये देकर भेजा, जैसे ही एएसआई कश्मीर सिंह ने उन रुपयों को पकड़ा तो उसे काबू कर लिया गया। इस मौके पर सरकारी गवाह डॉ. जसवीर सिंह और डॉ. गोपाल शर्मा उपस्थित थे। डीएसपी ने कहा कि आरोप एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें