फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः दो दिन की छुट्टी पर आया था फौजी, हुआ कुछ ऐसा कि सन्न रह गया परिवार

Tue, 03 Jul 2018 09:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
दो दिन की छुट्टी पर आर्मी के एक हवलदार अपने घर आए थे। इसी दौरान वो अपनी बहन से मिलने उनके घर भी गए। हालांकि उन्हें इस बात की भनक भी नहीं रही होगी कि यह उनका आखिरी सफर होगा। दरअसल, दो दिन की छुट्टी पर आए आर्मी में हवलदार राजेश की बाइक को खनन सामग्री (रेत) से भरे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। हादसा अंबाला-जगाधरी हाईवे पर कैल गांव के पास हुआ। राजकीय सम्मान के साथ गांव में अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
  
गधौली निवासी राजेश (41) आर्मी में हवलदार के पद पर तैनात थे। इन दिनों उसकी ड्यूटी कुरुक्षेत्र थी। जहां वह एनसीसी कैडेट्स को ट्रेनिंग देते थे। परिवार से मिलने के लिए शुक्रवार को वह दो दिन के लिए छुट्टी पर आए थे। शनिवार को वह वह बाइक से जड़ौदा स्थित अपनी बहन निर्मला से मिलने जा रहे थे। वहां पर  अपनी बहन को मिल कर देर शाम वापस अपने गांव गधौली लौट रहा था।
विज्ञापन


 जैसे ही जगाधरी अंबाला नेशनल हाईवे पर गांव कैल के नजदीक पहुंचा, तो रेत से भरे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही हवलदार राजेश बाइक समेत सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। रविवार को राजकीय सम्मान के साथ हवलदार को अंतिम विदाई दी गई। थाना सदर जगाधरी एसएचओ नवीन का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें