फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम तोड़ने की थी कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Jan 2014 07:01 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-9 में पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम तोड़ने की कोशिश करने और वहां से  सीसीटीवी कैमरा चोरी करने वाले युवक को वीरवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए युवक की पहचान सेक्टर 42 निवासी भुवनेश के रूप में हुई है। उसके पास से सीसीटीवी कैमरा भी बरामद कर लिया गया।

एएसआई बलराम सिंह ने बताया कि उन्होंने बैंक से सीसीटीवी फुटेज देखकर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस को वह सेक्टर 9 की मार्केट में घूमता मिला।

उन्होंने हेड कांस्टेबल सुरजीत के साथ मिलकर उसी समय उसे वहां पर दबोच लिया। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने भुवनेश को वीरवार को जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

बैंक के मुख्य प्रबंधक लाल चंद सरावगी ने बताया कि बुधवार सुबह एटीएम में ईंट और पत्थर गिरे देखे तो पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर सेक्टर तीन थाना पुलिस और सीएफएसएल टीम मौके पर पहुंची। सीएफएसएल टीम ने वहां से फिंगर प्रिंट हासिल किए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें