अंबाला से गुजरात भेजी जा रही थी शराब : पुलिस ने ट्रक से दो लोगों राजस्थान के उदयपुर के कियाखेड़ा निवासी मांगेराम और उदयपुर के ही सिरकी निवासी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि वे अंबाला से शराब लेकर आए थे और गुजरात लेकर जा रहे थे। यह शराब किसकी है और किसे सप्लाई की जानी थी यह आरोपी नहीं बता सके।
दुर्गंध और पुख्ता सूचना के आधार पर पकड़ी गई शराब : पुलिस सूत्र बताते हैं कि पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि ट्रक में शराब है मगर इसमें पशुचारे के कट्टे भर रखे थे। ऐसे में शुरूआत के पशुचारे के कट्टे हटाए तो भी पता नहीं लगता। पशुचारे के बीच थोड़ी-थोड़ी शराब की दुर्गंध भी आ रही थी। संभवत: शराब की बोतलें टूटने या लीकेज के कारण यह दुर्गंध आ रही थी। इस कारण यह खेल पकड़ा गया।
हमें सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप भिवानी के रास्ते गुजरात भेजी जा रही है। इसी सूचना के आधार पर ट्रक की जांच की गई। जिसमें पशुचारे के पीछे शराब की अवैध पेटियां छिपाकर रखी मिलीं। एएसआई अनिल कुमार, सीआईए