फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली समर्थक ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में कांग्रेस समर्थकों का नाम

Tue, 09 May 2017 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : file photo
विज्ञापन
पंजाब में सत्ता परिवर्तन के बाद सियासी रंजिश के तहत होने वाली घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को जब अकाली दल समर्थक एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी, तो यह वाकया भी कुछ ही देर में सियासी रंग में रंग गया। मृतक परगट सिंह की जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी कांग्रेस के ताल्लुक रखते हैं। नोट में परगट सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके उकसाने के कारण ही वह आत्महत्या कर रहा है।  
विज्ञापन


गांव घराला निवासी परगट सिंह ने स्थानीय तिब्बड़ी रोड स्थित रेलवे क्रासिंग पर रेलगाड़ी के नीचे आकर अपनी जान दे दी। परगट सिंह की जेब से मिले नोट में लिखा है कि जब से पंजाब में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई है, तब से कांग्रेस से ताल्लुक रखने वाले गांव के ही अमरीक सिंह, लकी, मास्टर बलविंदर सिंह, कपूर सिंह और छैली समेत छह लोग उसे रोजाना किसी न किसी बहाने प्रताड़ित कर रहे हैं।

वह सभी जबरन उसके खेतों में से रास्ता मांगते हैं। जबकि कागजों में उसके खेतों में से रास्ता नहीं दिया जा सकता। आगे लिखा है कि सभी आरोपी बड़े कांग्रेसी नेताओं का नाम लेकर उसको धमकाते हैं, जिस कारण वह मानसिक तौर पर परेशान है। वे लोग उसे मारने की भी धमकी देते हैं। यदि उसका या उसके परिवार के किसी सदस्य का नुकसान होता है तो यह छह लोग जिम्मेदार होंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें