फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी कर भाग रहा था, घिरा तो चार लोगों को मारा चाकू

Fri, 25 Sep 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-46 में बुधवार देर रात को एक मकान में घुसे युवक ने उस समय चार लोगों पर चाकू से हमला कर दिया, जब उन्होंने मौके से भागते हुए उसे घेर लिया। युवक पर आरोप है कि वह चोरी के लिए मकान में घुसा था।
विज्ञापन


चार लोगों को चाकू मारने के बाद भाग रहे युवक को मौके पर जुटी भीड़ ने काबू किया और उसे सेक्टर-34 स्थित थाना पुलिस के हवाले किया। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान फैदां निवासी रोहताश के रूप में हुई है और उससे बैग, लैपटॉप और अन्य सामान बरामद हुआ है।

पुलिस आरोपी के खिलाफ पहले दर्ज मामलों की जांच में लगी है। वहीं आरोपी का किसी गैंग से संबंध होने की थ्योरी पर भी जांच चल रही है।

आरोप है कि सेक्टर-46 स्थित मकान में बुधवार रात को करीब डेढ़ बजे रोहताश ने पहले एक मकान में चोरी की फिर वह सीढ़ियों की मदद से दो मकान छोड़कर पड़ोसी के मकान में घुस गया। मकान में मोहित व रोहित दो सगे भाई थे। अंधेरे में कमरे के सामने पड़ा कांच का बर्तन रोहताश के पैर से टकरा गया।
विज्ञापन


आवाज सुनकर दोनों भाइयों की नींद खुल गई और वे कमरे से बाहर आए। इसके बाद रोहताश अंधेरे का फायदा उठाकर मकान की दूसरी मंजिल पर भागने लगा। दोनों भाइयों ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ भी लिया। इस दौरान रोहताश ने धारदार चाकू निकाल लिया और मोहित के सिर पर दो वार किए। गंभीर घायल मोहित सीढ़ियों पर गिर गया। जबकि, मौका पाकर रोहताश ने रोहित के सीने में भी चाकू मार दिया।

शोर सुनकर काफी लोग एकत्रित हो गए। दोनों भाइयों को घायल कर भागते रोहताश को पड़ोसी बाप-बेटे मुकेश और दिनेश ने नीचे काबू करने की कोशिश की। रोहताश ने उन दोनों को भी बारी-बारी से चाकू मार दिया।

इसके बाद भागते रोहताश को मौके पर जुटे लोगों ने धर दबोचा। वारदात की जानकारी सेक्टर-19 में ज्वेलरी शॉप चलाने वाले मुकेश अरोड़ा ने पुलिस को दी।

एक की हालत गंभीर
सेक्टर-32 स्थित अस्पताल में गंभीर घायल रोहित का ऑपरेशन होना है। रोहित के सीने में चाकू लगा था। डॉक्टरों का कहना है कि रोहित के आपरेशन के बाद हालत में सुधार की पूरी उम्मीद है। जबकि घायल तीन अन्य लोगों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें