युवक ने अपनी दादी को जहर देकर मारा, फिर खुद जान दे दी। मरने से पहले सुसाइड नोट में जो बातें लिखीं वो चौंका देने वाली थीं। मामला, पंजाब के डेराबस्सी इलाके का है। गुलमोहर सिटी के फ्लैट नंबर 131 में एक युवक ने अपनी दादी को जहरीला पदार्थ देकर खुद भी निगल लिया।
ये लिखा था सोसाइड नोट में
वरुण के सोसाइड नोट में लिखा था कि पापा मैं आप सबको छोड़ कर जा रहा हूं। मुझे और नहीं जीया जाता पापा। यहां बहुत घुटन महसूस होती है। मैं चाहता तो बहुत कुछ करता पर कुछ नहीं कर पाया। एक सपना था अपना भी एक घर हो जहां हम सब आराम से रहें और मैं आपकी और मम्मी की सेवा करूं पर मुझे पता है मैं टेंशन देने के अलावा कुछ नहीं कर सकता।
सुसाइड नोट में उसने नशे का शिकार होने का भी जिक्र किया। उसने लिखा कि मेरे जाने का अफसोस न करें। वरुण ने लिखा कि दादी को भी वह अपने साथ ले जा रहा है शायद यहां अच्छे से दादी की सेवा नहीं कर पाया। वहां ऊपर जाकर उनका अच्छे से ध्यान रखूंगा। मैं जानता हूं पापा आप मुझसे बहुत प्यार करते हो पर क्या करूं पापा मैं ठीक नहीं हो पाया और अब आपको और दुख नहीं दूंगा।