फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर की गाड़ी ने मारी नेत्रहीन छात्रों को टक्कर

Wed, 05 Mar 2014 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पार कर रहे नेत्रहीन दो छात्रों को पंजाब के सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर की एंबेसडर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक छात्र उछलकर गाड़ी के अगले शीशे से टकराकर दूर जाकर गिरा। वहीं दूसरा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों छात्रों को सेक्टर-16 जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन


हादसा बुधवार दोपहर चार बजे सेक्टर-15 में कांग्रेस भवन के पास हुआ। सेक्टर-11 जीसीएम कालेज के बीए फाइनल के छात्र नेत्रहीन रमनदीप और बलराज पेपर देने के लिए सेक्टर-19 में राइटर को हायर कर कालेज आ रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से एंबेसडर को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद चीफ इंजीनियर हरविंदर सिंह सेक्टर-11 पुलिस स्टेशन पहुंचे।

वहीं जांच अधिकारी रमेश कुमार ने छात्रों के बयान लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें