फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेअदबी प्रकरण: आप विधायक से नौ घंटे पूछताछ, गिरफ्तारी संभव

Sun, 10 Jul 2016 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर।
विज्ञापन
आप एमएलए नरेश यादव
विज्ञापन
मालेरकोटला में पवित्र ग्रंथ की बेअदबी के मामले में फंसे आप के दिल्ली से विधायक नरेश यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


शनिवार को संगरूर सीआईए स्टाफ बहादरसिंहवाला में पुलिस ने नरेश यादव और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों को आमने-सामने बिठाकर करीब नौ घंटे लंबी पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि नरेश यादव के खिलाफ कई पुख्ता सुबूत मिले हैं और किसी भी समय उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।

बता दें कि पांच जुलाई को पटियाला सीआईए स्टाफ में भी विधायक नरेश यादव और मामले में पकड़े गए विजय कुमार को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की गई थी लेकिन तब यादव ने जिन सवालों का जवाब दिया था उससे संगरूर पुलिस संतुष्ट नहीं थी जिसके चलते उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए शनिवार को 11 बजे सीआईए स्टाफ बहादरसिंह वाला में बुलाया गया था। शनिवार को विधायक नरेश यादव करीब साढे ग्यारह बजे सीआईए स्टाफ बहादरसिंहवाला पहुंचे। उनके साथ आप के पंजाब कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर, सांसद भगवंत मान, हिम्मत सिंह शेरगिल भी आए। इस दौरान उनके समर्थक बड़ी संख्या में पहुंचे हुए थे। पूछताछ के लिए एसएसपी संगरूर प्रितपाल सिंह थिंद, एसपी (डी) जसकरनजीत सिंह तेजा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

---------------------------------
‘पुलिस ने अपमानित किया’
सीआईए स्टाफ में पूछताछ का सामना करने के बाद बाहर आए विधायक नरेश यादव ने कहा कि पूछताछ के दौरान पुलिस का व्यवहार उनसे अच्छा नहीं था। सवाल पूछते समय उन्हें अपमानित किया गया। उन्होंने कहा कि वह किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं तो उनके साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है। पुलिस जब भी उन्हें पूछताछ के लिए बुलाएगी, वह आएंगे।
विज्ञापन

------------------------
कोट 
 पुलिस ने विधायक नरेश यादव और विजय कुमार, शिवदेव, नवीन, संजय कुमार, केवल संघा को आमने सामने बिठाकर करीब सौ सवाल पूछे हैं। हमारे हाथ कई अहम सबूत लगे हैं। विधायक नरेश यादव की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है।
एसएसपी प्रितपाल सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें