फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार कंपनी के कर्मचारी की मौत, घर में मचा कोहराम

Sun, 30 Jul 2023 01:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में कुलदीप घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Jhajjar News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम रोड पर गोशाला के पास एक कैंटर व बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक चालक घायल हो गया। घायल अवस्था में बाइक चालक को राहगीरों की मदद से सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जानकारी के मुताबिक भिवानी जिले के रिवासा गांव निवासी महाबीर सिंह पुत्र कन्हैया लाल ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनका लड़का कुलदीप सिंह 16 साल से गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी करता था। वह शनिवार को अपनी ड्यूटी से गांव रिवासा आ रहा था। जब वह गुरुग्राम रोड झज्जर गोशाला के पास पहुंचा तो उसकी बाइक को एक कैंटर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कुलदीप घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 

पुलिस ने शव को कब्जे लेकर शव गृह में रखवा दिया है। सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। - सुंदरपाल, सदर थाना प्रभारी, झज्जर।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें