फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी पर आए फौजी ने दोस्त संग मिलकर नाबालिग से किया गैंगरेप, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

Wed, 11 Jul 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहा (अंबाला)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : SELF
विज्ञापन
छुट्टी पर आए फौजी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर सोमवार शाम नाबालिग लड़की का अपहरण करके उसके साथ गैंगरेप किया। महिला थाना पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।  पुलिस को दी शिकायत में एक गांव की करीब 17 साल की लड़की ने बताया कि वह मंगलवार देर शाम अपने ताया के घर पैदल जा रही थी।
विज्ञापन


गांव का ही फौजी और उसका दोस्त गली में मोटरसाइकिल लेकर खड़े थे। जब वह उनके पास से गुजरने लगी तो दोनों ने उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया और उसका मुंह कपड़े से ढक दिया। उसने चिल्लाने की कोशिश की, लेकिन मुंह पर हाथ रख दिया। आरोपी उसे गन्ने के खेत में ले गए और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। अस्मत लूटने के बाद आरोपी फरार हो गए। किसी तरह वह घर पहुंची और परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

परिजन उसे लेकर साहा थाना गए और महिला थाना को सूचना दी। महिला पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी फौजी रणधीर सिंह और उसके दोस्त रवि के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी रणधीर सिंह इन दिनों जम्मू में तैनात है। वह पंद्रह दिन की छुट्टी लेकर घर आया था। बताया जा रहा है कि हाल ही में रणधीर सिंह की शादी हुई है। 
विज्ञापन


लड़की की शिकायत पर रवि और रणधीर सिंह पर मामला दर्ज किया गया है। दोनों फरार हैं। लड़की की तबीयत ठीक नहीं है, जिसके चलते उसे घर भेजा गया है, जबकि अभी उसके बयान नहीं हो पाए हैं। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।  - शांति देवी, एसआई, जांच अधिकारी, महिला थाना अंबाला
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें