पंजाब के मोहाली जिले के डेराबस्सी में एक इंसान ने दांतों से दूसरे व्यक्ति की जीभ काट डाली। इस संबंध में डेराबस्सी पुलिस ने आरोपी विपुल गर्ग, ऋषव गर्ग निवासी डेराबस्सी और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 325, 341, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।