थाने पहुंचे रोहताश, राजेश, राजकुमार, सुरेश, नीरज, अजय आदि ने बताया कि शुक्रवार सुबह से ही पुलिस उन्हें सतीश की गिरफ्तारी करने का आश्वासन दे रही थी। लेकिन आरोपियों की ऊंची पहुंच के कारण उन्हें पुलिस की बातों पर यकीन नहीं हुआ। इसी कारण शव भी नहीं लिया। दोपहर दो बजे वे थाने पहुंचे तो मुनीम जोनी हवालात में था। जबकि आढ़ती सतीश पुलिसकर्मियों के साथ ही बैठा था।
पुलिसकर्मियों ने दावा किया कि सतीश को भी गिरफ्तार कर लिया है लेकिन रोजनामचे में उसकी गिरफ्तारी की कोई एंट्री नहीं मिली। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपी सतीश की गिरफ्तारी नहीं होती, वे कर्मबीर का शव नहीं लेंगे।
आरोपी जोनी को लिया एक दिन के पुलिस रिमांड पर: एसआई सत्यनारायण ने बताया कि आरोपी मुनीम जोनी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जिससे पूछताछ करके हत्या के असल कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी के बयानों और जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।