फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियानाः थाने के अंदर अधेड़ की संदिग्ध हालात में हुई मौत, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Sat, 02 Feb 2019 09:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

थाने के अंदर ही अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मामला पंजाब के लुधियाना का है। बेटे का रिश्ता टूटने के बाद लड़की पक्ष की तरफ से की गई शिकायत के मामले में फैसले के लिए थाना डिविजन सात पहुंचे मुंडिया की जीके इस्टेट निवासी सुरजीत सिंह (55) की संदिग्ध हालात में थाने के अंदर ही मौत हो गई। सुरजीत के परिजनों का आरोप था कि पिछले कुछ दिनों से लड़की वाले दबाव डाल रहे थे, जिस कारण वह परेशान थे और उन्हें हार्ट अटैक आ गया।

विज्ञापन


 पुलिस का कहना है कि सुरजीत पहले ही हार्ट का मरीज था। उसका इलाज चल रहा था। पुलिस के अनुसार सुरजीत सिंह के बेटे करण का कुछ समय पहले एक लड़की के साथ रिश्ता हुआ था और दोनों की मंगनी भी हो गई थी। दोनों परिवारों में किसी बात को लेकर रिश्ता बिगड़ गया और दोनों ने शादी करने से मना कर दिया।

विज्ञापन

 इसी दौरान लड़की वालों ने थाना डिविजन सात में शिकायत दे दी कि लड़के वालों को उन्होंने मंगनी के दौरान सोने के जेवरात और कुछ अन्य सामान दिया था, जो लड़के वाले वापस नहीं दे रहे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें थाने बुलाया था। शुक्रवार की दोपहर थाने में दोनों पक्ष इकट्ठा हुए थे। दोनों में समझौते की बात हुई तो सुरजीत परिजनों से बात करने बाहर आ गए। 

इसी दौरान उनके सीने में दर्द हुआ और वह वहीं बेहोश हो गए। उन्हें पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुरजीत के परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़की का रिश्तेदार पुलिस में है। इसके चलते लड़की वाले सुरजीत सिंह पर दबाव डाल रहे थे। जिस कारण वह दबाव झेल नहीं पाए तो उन्हें अटैक हो गया और उनकी मौत हो गई। 

एडीसीपी 4 राजवीर सिंह बोपाराय ने बताया कि सुरजीत सिंह पहले ही हार्ट का मरीज था। उसका दिल्ली में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को थाने में समझौते के बाद उन्हें हार्ट अटैक हो गया और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव सिविल अस्पताल भेज दिया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें