फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदूक की नोक पर लूट ले गए साढ़े 9 लाख

Mon, 06 Jul 2015 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर नकाबपोश बदमाशों ने सरकारी कर संग्रह केंद्र कर्मियों से बंदूक के बल पर 9.50 लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


लूट के बाद बदमाश कार से फरार होने से पहले कर्मचारियों के मोबाइल भी ले गए। वारदात के समय ड्यूटी पर केवल टैक्स विभाग के इंस्पेक्टर सुभाष और सेवादार छोटे लाल ही मौजूद थे।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार सुबह करीब साढ़े पांच बजे कर संग्रह केंद्र का दरवाजा खटखटाए जाने पर सेवादार छोटे लाल ने दरवाजा खोला।

दरवाजा खुलते ही मुंह पर कपड़ा बांधे चार युवक भीतर घुस आए। युवकों ने पिस्तौल निकालकर इंस्पेक्टर सुभाष और सेवादार को एक साइड में कर लिया।

प्रारंभिक दृष्टि में मामला थोड़ा संदिग्ध दिखाई दे रहा है। फिर भी पुलिस इस मामले में कोई ढिलाई नहीं बरतेगी, इसकी गहनता से जांच होगी।
- मोहम्मद खान, थाना सदर प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें